सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वसुंधरा को हटाकर रामसिंह कस्वां को बनाया जा सकता है राजस्थान का मुख्यमंत्री

राजस्थान में हो सकते है रामसिंह कस्वां मुख्यमंत्री

राजस्थान में वर्तमान सरकार के प्रति नाराजगी व उपचुनावों में हुई हार के बाद एक खबर यह आ रही है कि वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है।
सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय हाईकमान ने इसको हरीझंडी दिखा दी है।बताया जा रहा है कि जाटों व ब्राह्मणों की नाराजगी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार जल्द भाजपा करने वाली है ऐलान

यह खबर सच है या झूठ यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।मगर यह बात विचारनीय है कि वसुंधरा राजे की सरकार से आमजन का विश्वास उठ गया है।यहां तक कि राजपूत भी खुश नही लग रहे है।अतः आने वाले विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा को अपनी साख रखनी है तो कई कठोर कदम उठाने पड़ेंगे।
मुख्यमंत्री की दावेदारी में जाट नेता रामसिंह कस्वां सबसे आगे चल रहे है।उनके अलावा अर्जुनसिंह मेघवाल,राज्यवर्धनसिंह राठौड़ भी इस दौड़ में शामिल है।

मौजूदा सरकार से नाखुश है जाट व ब्राह्मण

आज की इस वसुंधरा सरकार से जाट व ब्राह्मणों की नाराजगी साफ जाहिर है।इसी नाराजगी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय हाईकमान ने इसे हरी झंडी दिखाई है।
हो सकता है इस विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद राजस्थान को एक नया मुख्यमंत्री मिल जाये।हम सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए भाजपा के फैसले का स्वागत करेंगे।

ऐसी ही राजस्थान की राजनीति से सम्बंधित खबरों के लिए आप इस ब्लॉग के लिंक का बुकमार्क सेव करले ताकि भविष्य में हमारे द्वारा दी गई हर राजनीतिक खबर से आप रूबरू हो सके।धन्यवाद

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट