सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अशोक_गहलोत लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक छोटे से बच्चे ने लगाया गहलोत सरकार पर बड़ा आरोप,वीडियो हो रहा वायरल

 भादरा खबर:8 अगस्त 2022 तहसील भादरा में एक छोटे से बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे बच्चा गहलोत सरकार की नाकामी बता रहा है।गले मे माला डालकर इस बच्चे ने शानदार अंदाज में गहलोत सरकार को उसके वादों की याद दिलाई। एक छोटे से बच्चे ने लगाया गहलोत सरकार पर बड़ा आरोप क्या बलवान पूनियां के सामने चुनाव लड़ेंगे बलवान फगेड़िया,जानिए क्या दिया जवाब अगर बलवान पूनियां कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े तो जयदीप डूडी का भविष्य क्या होगा? भादरा खबर:एक पत्रकार मंदरूप जो खुद गाली देकर इल्जाम संजीव बेनीवाल पर डाल देता है अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो पाएंगे कि बच्चा गहलोत सरकार द्वारा किये गए एक वादे को याद दिला रहा है।गले मे माला पहनकर बच्चा बोल रहा है कि पिछले साल गहलोत सरकार ने वादा किया था कि पहली से लेकर आठवीं तक के सरकारी स्कूल के छात्रों को मुफ्त यूनिफार्म दी जाएगी लेकिन अभी तक कोई ड्रेस नही मिली है।बच्चा इस वीडियो मे यह भी कह रहा है कि प्रिंसीपल बोल रहा है कि खुद के पैसों से ड्रेस लेकर आओ।बच्चा बता रहा है कि गरीब बच्चे ड्रेस कैसे लेकर आएंगे।बच्चे ने अपना नाम भूपेंद्र स्वामी बताया है।

राजस्थान में भाजपा ने मारी अशोक गहलोत की कांग्रेस में सेंध,दो विधायकों से करवाई क्रॉस वोटिंग

 भादरा खबर:22 जुलाई 2022 हाल ही में सम्पन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के किले में पभाजपा सेंध लगाने में कामयाब रही है। कांग्रेसी खेमे के दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। इन विधायकों के नामों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन एक निर्दलीय और एक सहयोगी दल के विधायक पर शक जताया जा रहा है। image credit: indianexpress.com राजस्थान में भाजपा ने मारी अशोक गहलोत की कांग्रेस में सेंध,दो विधायकों से करवाई क्रॉस वोटिंग राज्यसभा इलेक्शन में कांग्रेस कैंडिडेट को वोट देने के कारण भाजपा से निकाली गई विधायक शोभारानी कुशवाह ने यूपीए कैंडिडेट यशवंत सिन्हा को वोट दिया है। भाजपा ने शोभारानी कुशवाह के बदले कांग्रेसी खेमे से इस बार 2 विधायकों के वोट ले लिए। राष्ट्रपति का चुनाव में जीत दर्ज करने वाली द्रौपदी मुर्मू को राजस्थान से 75 विधायकों के वोट मिले हैं।यशवंत सिन्हा को 123 वोट मिले हैं। कांग्रेसी विधायक भंवरलाल शर्मा और बीटीपी से विधायक राजकुमार रोत ने वोट  नहीं दिया। कुल 200 विधायकों में से कुल 198 विधायकों ने ही वोट दिया था। शोभारान

खुशखबरी:तहसील नोहर जल्दी जिला बनने वाला है,ये रहा सबूत

भादरा खबर :15 जुलाई 2022   आजकल सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने नोहर विधायक अमित चाचाण को भेजा है।यह पत्र नोहर तहसील को नवीन जिला बनाने के सम्बंध में है। क्या खास है इस पत्र में जो वायरल हुआ है जैसा कि इस पत्र को पढ़कर ज्ञात होता है कि नोहर के वर्तमान विधायक अमित चाचाण जी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोई पत्र भेजा था जिसका यह जवाब आया है।विधायक अमित चाचाण ने नोहर को जिला बनाने के सम्बन्ध में पत्र भेजा था जो 18 जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को प्राप्त हुआ था। शादी के 22 साल बाद हुई पहली संतान,संजीव बैनीवाल ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा कब तक जिला बन जायेगा नोहर इस पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री जी ने अमित चाचाण जी को उनके पत्र का जवाब देते हुए कहा है कि नोहर को जिला बनाने की प्रक्रिया के तहत इसे मुख्य शासन सजीव,राजस्व,उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दिया है। अगर बलवान पूनियां कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े तो जयदीप डूडी का भविष्य क्या होगा? अब आगे की कार्रवाई मुख्य शासन सचिव व राजस्व विभाग तय करेंगे जिसमे उपनिवेशन एव

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट