सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान में भाजपा ने मारी अशोक गहलोत की कांग्रेस में सेंध,दो विधायकों से करवाई क्रॉस वोटिंग

 भादरा खबर:22 जुलाई 2022

हाल ही में सम्पन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के किले में पभाजपा सेंध लगाने में कामयाब रही है। कांग्रेसी खेमे के दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। इन विधायकों के नामों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन एक निर्दलीय और एक सहयोगी दल के विधायक पर शक जताया जा रहा है।

ashok gehlot
image credit: indianexpress.com


राजस्थान में भाजपा ने मारी अशोक गहलोत की कांग्रेस में सेंध,दो विधायकों से करवाई क्रॉस वोटिंग

राज्यसभा इलेक्शन में कांग्रेस कैंडिडेट को वोट देने के कारण भाजपा से निकाली गई विधायक शोभारानी कुशवाह ने यूपीए कैंडिडेट यशवंत सिन्हा को वोट दिया है। भाजपा ने शोभारानी कुशवाह के बदले कांग्रेसी खेमे से इस बार 2 विधायकों के वोट ले लिए।


राष्ट्रपति का चुनाव में जीत दर्ज करने वाली द्रौपदी मुर्मू को राजस्थान से 75 विधायकों के वोट मिले हैं।यशवंत सिन्हा को 123 वोट मिले हैं। कांग्रेसी विधायक भंवरलाल शर्मा और बीटीपी से विधायक राजकुमार रोत ने वोट  नहीं दिया। कुल 200 विधायकों में से कुल 198 विधायकों ने ही वोट दिया था।


शोभारानी को निकालने के बाद बभाजपा और RLP के 73 वोट थे, मिले पचहत्तर

भाजपा के टोटल 71 विधायक थे, लेकिन राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग के कारण धौलपुर की विधायक श्रीमती शोभारानी को भाजपा ने अपनी पार्टी से निकाल दिया था।विधायक शोभारानी को निकालने के बाद भाजपा के पास कुल 70 विधायक हैं, हनुमान बैनीवाल की पार्टी आरएलपी से तीन विधायक हैं। इस गणित से बीजेपी खेमे के पास कुल 73 वोट थे, लेकिन द्रोपदी मुर्मू को पचहत्तर विधायकों के वोट मिले हैं।इससे साफ है कि उन्हें दो वोट कांग्रेसी खेमे के विधायकों से मिले है।



कांग्रेसी खेमे की गिनती के हिसाब से UPA से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को एक सौ पच्चीस वोट मिलने चाहिए थे लेकिन कुल 123 ही मिले। इसका मतलब 2 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए सिन्हा की जगह मुर्मू को वोट दिया है। कांग्रेस पार्टी के खुद के कुल 108 विधायक हैं। 13 निर्दलीय विधायक, सरकार में शामिल RLD के एक विधायक, दो सी.पी.एम. और दो BPT विधायक भी कांग्रेस खेमे में हैं।




राजस्थान के MLA की वोट वैल्यू 129 और सासंद की वोट वैल्यू 700 है। द्रौपदी मुर्मू को पचहत्तर विधायकों और 25 लोकसभा सांसद व चार राज्यसभा सांसदों सहित कुल 29 सासंदों के वोट मिले हैं। पचहत्तर विधायकों का वोट वैल्यू 9675 ओर 29 सासंदों का वोट वैल्यू 20300 होती है।


सभी सांसदों और सभी विधायकों को मिलाकर द्रौपदी मुर्मू के राजस्थान से मिले वोटों की वैल्यू 29,975 होती है। यूपीए उम्मीदवार सिन्हा को 123 विधायकों समेत छः राज्यसभा सासंदों के वोट मिले।उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मिले विधायकों के वोटों का वैल्यू 15867 और छह सासंदों के वोटों की कुल वैल्यू 4200 है इन दोनों का मिलाकर टोटल वोट वैल्यू 20067 होता है, जो द्रौपदी मुर्मू से कुल 9675 कम है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट